{"_id":"6478f36ac0f5d2e69c054584","slug":"apply-from-nine-in-government-polytechnic-institute-shergarh-kaithal-news-c-245-1-kht1002-57-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में नौ से करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में नौ से करें आवेदन
Fri, 02 Jun 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। तकनीकी निदेशालय ने पत्र जारी करके दाखिले की प्रक्रिया की अधिसूचना जारी की है एवं दाखिले के लिए आवेदन नौ जून से शुरू होंगे। 24 जुलाई को पहली कट ऑफ लगेगी और 8 अगस्त को काउंसिलिंग होगी।विद्यार्थी विभाग की वेबसाइट www.teacheduhry.gov.in और hstes.org. in पर जाकर सीधा आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई व नेट बैंकिंग के माध्यम से अपनी फीस जमा करा सकते हैं।
गौरतलब है कि संस्थान में मुख्य रूप से अभियंत्रिकी की पांच शाखाएं हैं। इनमें विद्युत अभियंत्रिकी, कंप्यूटर अभियंत्रिकी, सिविल अभियंत्रिकी, मैकेनिकल अभियंत्रिकी एवं क़ृषि अभियंत्रिकी शामिल हैं। संस्थान में इन सभी ब्रांचों क़ी 300 सीटें है। संस्थान के मीडिया प्रभारी सोहन शर्मा ने बताया कि कोई भी वो विद्यार्थी जिसने 10वीं और 12वीं (मेडिकल या नॉन मेडिकल ) या आईटीआई किसी भी ट्रेड से पास क़ी है, उनको संस्थान क़ी क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में दाखिला मिलेगा। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कैथल जिले का एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान है, निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। संस्थान में दाखिला पूर्णतः वरीयता सूची के आधार पर होगा। बच्चे किसी भी कार्य दिवस में संस्थान में आकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं, जो क़ि पूर्णतः निशुल्क है। बच्चे तकनीकी रूप से सक्षम होकर अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते है। बच्चों का नामी कंपनियों में समायोजन एवं सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य है।
संस्थान के प्रधानाचार्य संजय कुमार मुदगिल ने बताया क़ि राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में दाखिला प्रक्रिया 9 जून से शुरू होगी। सभी 10वीं, 12वीं व आईटीआई किए हुए विद्यार्थी नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ के मीडिया प्रभारी सोहन शर्मा ने बताया कि विभाग ने दाखिले की पूरी प्रक्रिया को सरल बना दिया है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। विद्यार्थी आवेदन से पहले सभी जरूरी दस्तावेेजों को अपने साथ रखें और जब सीट अलाट हो जाए तब संस्थान में पहुंचकर रिर्पाेट करना अनिर्वाय है।
24 जुलाई को लगेगी पहली कट ऑफ, 8 अगस्त से होगी काउंसिलिंग-
प्रक्रिया डिप्लोमा इंजीनियर कोर्स डिप्लोमा फार्मेसी डिप्लोमा इंजीनियररिंग लेट्रल एंट्री
आवेदन 9 जून से 17 जुलाई 12 जून से 18 जुलाई 13 जून से 25 जुलाई
मेरिट लिस्ट 24 जुलाई 25 जुलाई 27 जुलाई
पहली काउंसिलिंग 8 से 10 अगस्त 7 से 9 अगस्त 28 जुलाई से 1 अगस्त
सीट अलॉटमेंट 11 अगस्त 10 अगस्त 3 अगस्त
फिजिकल रिपोर्ट 14 से 16 अगस्त 11 से 14 अगस्त 4 से 7 अगस्त
दूसरी काउंसिलिंग 18 से 21 अगस्त 16 से 17 अगस्त 9 से 11 अगस्त
सीट अलॉटमेंट 23 अगस्त 18 अगस्त 14 अगस्त
फिजिकल रिपोर्ट 24 से 25 अगस्त 21 से 23 अगस्त 16 से 17 अगस्त
शैक्षणिक सत्र 2023-24 15 सितंबर को शुरू होगा।