फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Apply for Sainik School Entrance Exam now till 23rd

Kaithal News: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए अब 23 तक करें आवेदन

Fri, 17 Jan 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 17 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Apply for Sainik School Entrance Exam now till 23rd
कैथल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल में छठी और नौंवी कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट https://e&ams.nta.ac.in/AISSEE/ पर जाकर इस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये जानकारी कार्यवाहक प्रधानाचार्य स्वाड्रन लीडर मनप्रीत सिंह और सैनिक स्कूल रेवाड़ी के प्रिंसिपल कैप्टन बृज किशोर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा एनटीए की ओर से सभी सैनिक स्कूलों के लिए आयोजित की जाएगी। इनमें सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल व सैनिक स्कूल रेवाड़ी भी शामिल है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। छठी और नौंवी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म 23 जनवरी, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा ओएमआर आधारित पैर्टन पर आयोजित की जाएगी। कक्षा छह में दाखिले के लिए उम्मीदवार (लड़का व लड़की ) का जन्म एक अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2015 के बीच हुआ होना चाहिए और कक्षा नौ में दाखिले के लिए उम्मीदवार (लड़का व लड़की ) का जन्म एक अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2012 के बीच हुआ होना चाहिए। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स प्रवेश परीक्षा देनी होगी। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा 300 अंकों की जबकि नौवीं कक्षा के लिए 400 अंकों की होगी। इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर विजिट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed