{"_id":"6691da2d0b6199607b054864","slug":"apply-for-agniveer-till-28th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-429657-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अग्निवीर के लिए 28 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अग्निवीर के लिए 28 तक करें आवेदन
Sat, 13 Jul 2024 07:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के योग्य युवाओं की भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत् अग्निवीर के रूप में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यह जानकारी विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने दी है।
उन्होंने बताया कि जिसके लिए इन राज्यों के अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र युवा व युवतियां आ से 28 जुलाई 2024 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि ऐसे युवा जिनका जन्म 3 जुलाई 2004 से 3 जनवरी 2008 के मध्य हुआ है, आवेदन करने के लिए पात्र हैं। आवेदक पुरुष एवं महिला अविवाहित होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी विज्ञापन या भारतीय वायु सेना भर्ती वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in प्राप्त की जा सकती है।