फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Applications invited for women Awards

Kaithal News: राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for women Awards
कैथल। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट www.wcdhry.gov.in पर सपंर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों में सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नों देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, लाईफ टाईम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, एएनएम, महिला एपीएचडब्लू (दो पुरस्कारों) के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, साक्षरी महिला समूह सदस्य के (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र एवं सरकारी कर्मचारी के (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र व सामाजिक कार्यकर्ता (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र और महिला उद्यमी के (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed