{"_id":"6935d1447e0896d9f90b6fd7","slug":"applications-for-mission-buniyad-till-december-16-4629-applications-received-from-the-district-so-far-kaithal-news-c-245-1-kht1011-141812-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मिशन बुनियाद के लिए आवेदन 16 दिसंबर तक, जिले से अब तक 4,629 आवेदन प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मिशन बुनियाद के लिए आवेदन 16 दिसंबर तक, जिले से अब तक 4,629 आवेदन प्राप्त
Mon, 08 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में मिशन बुनियाद के तहत विद्यार्थियों द्वारा आवेदन प्रक्रिया तेजी से जारी है। शिक्षा विभाग के निरंतर प्रयास और जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप, जिले से अब तक 4,629 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिससे कैथल प्रदेश के टॉप 5 जिलों में शामिल हो गया है।
विद्यार्थी 16 दिसंबर तक इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य है कि शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही सभी बच्चों को शैक्षणिक संसाधन, सुविधाएँ और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हों, ताकि कोई बच्चा किसी भी योजना या सुविधा से वंचित न रह जाए।
इस लक्ष्य के लिए विभाग स्कूल स्तर पर विशेष शिविर, अभिभावक बैठकें और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे घर-घर जाकर अभिभावकों को योजनाओं की जानकारी दें और ऑनलाइन आवेदन में सहयोग करें। इसी सक्रियता का परिणाम है कि आवेदन संख्या लगातार बढ़ रही है और जिले को प्रदेश के अन्य जिलों के लिए उदाहरण बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत बैच 2025-27 के लिए चयन किया जाएगा। आठवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए जिनके कक्षा 7 में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हैं, उनके लिए पंजीकरण अनिवार्य है। जबकि 60 प्रतिशत से कम अंक वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण वैकल्पिक है।
मिशन बुनियाद कार्यक्रम क्या है?
बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार और विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से चलाया जा रहा एक अभिनव शैक्षिक प्रयास है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और उनकी वैज्ञानिक सोच को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत विकल्प संस्थान नौंवीं कक्षा से ही जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी शुरू करता है। विद्यार्थियों को नौंवीं और दसवीं कक्षा में बेसिक कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे मजबूत शैक्षणिक आधार के साथ आगे बढ़ सकें।
मिशन बुनियाद के लिए आवेदन करने वाले टॉप 10 जिले
जिला
आवेदन संख्या
सिरसा
6162
पानीपत
5434
हिसार
4990
कैथल
4629
गुरुग्राम 3784
जींद
3691
अंबाला
3364
सोनीपत
3352
कुरुक्षेत्र
3301
करनाल
3251
मिशन बुनियाद के तहत लगातार आवेदन आ रहे हैं। शनिवार तक जिले से 4,629 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विद्यार्थी 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। -सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी।