{"_id":"687013a97b758cc1fd0282de","slug":"application-process-for-class-6th-starts-in-navodaya-titram-kaithal-news-c-18-1-knl1004-689086-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नवोदय तितरम में छठी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नवोदय तितरम में छठी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Fri, 11 Jul 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। शैक्षणिक सत्र 2026–2027 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम में कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इस अभियान के अंतर्गत खंड कलायत के सभी प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को आवेदन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार नैन के नेतृत्व में मंगलवार को कलायत खंड के सभी सात क्लस्टरों में विशेष बैठकों का आयोजन किया गया, जिनमें प्राथमिक विद्यालयों के मुख्य अध्यापकों को आमंत्रित किया गया। इन बैठकों में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की ओर से दुलचंद गुप्ता व वाजिद अली तथा खंड संसाधन संयोजक कार्यालय से डॉ. नरेंद्र कुमार बाल्यान ने भाग लिया।
डॉ. बाल्यान ने बताया कि नवोदय विद्यालय प्रबंधन टीम ने सभी प्रधानाध्यापकों को ऑनलाइन पंजीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया विस्तारपूर्वक समझाई। खंड शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यालय स्तर पर आवेदन प्रक्रिया में कोई ढिलाई न हो और सभी पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण समय पर सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन खंड के व्हाट्सएप समूह में साझा की जाएगी, जिससे सभी क्लस्टरों में पारदर्शिता बनी रहे और समयबद्ध कार्य संपन्न हो सके।
प्रवेश के लिए आवश्यक पात्रता: नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की जन्मतिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।