{"_id":"64f4f00f4e0391ee4c0523b6","slug":"application-made-for-tender-on-fake-documents-case-on-two-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-4069-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फर्जी दस्तावेजों पर निविदा के लिए किया आवेदन, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फर्जी दस्तावेजों पर निविदा के लिए किया आवेदन, दो पर केस
Mon, 04 Sep 2023 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 04 Sep 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
कैथल। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से अनाज के उठान के लिए निविदा का आवेदन करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता कैथल अधिकारी प्रदीप ने चीका थाना में शिकायत दी थी कि 24 फरवरी को विभाग ने अनाज के लदान के लिए निविदा जारी की थी। इसमें चीका की एक फर्म के प्रधान कृष्ण लाल व सदस्य गुरमेल सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निविदा के लिए आवेदन किया। जब उनके दस्तावेजों की जांच की गई तो वे सही नहीं पाए गए। इस प्रकार फर्जी दस्तावेज दिखाकर आरोपियों ने विभाग के साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी बिलासाराम ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मकान से गहने व नकदी और पशुबाड़े से पशु चोरी
कैथल। चोर अलग-अलग क्षेत्र में एक मकान से गहने व नकदी और एक पशुबाड़े से मवेशी चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में शुगर मिल कॉलोनी निवासी निर्मला देवी ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 31 अगस्त की रात को चोरों ने उनके घर से 20 हजार रुपये, गहने व जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव फरियाबाद निवासी नफेसिंह ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 29 अगस्त को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके पशुबाड़े से 15 भेड़ चोरी करके ले गए। जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। संवाद