{"_id":"66f9c7a705302e8c40085b44","slug":"application-for-class-6th-till-7th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-488102-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छठी कक्षा के लिए सात तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छठी कक्षा के लिए सात तक आवेदन
Mon, 30 Sep 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी प्रधानाचार्या सुचिता गुप्ता ने दी है। बताया कि प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन आगामी 18 जनवरी 2025 को किया जाएगा। कहा कि विद्यार्थी जिस जिले के मूल निवासी हैं और शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उसी जिले में स्थित सरकारी, सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से पांचवी कक्षा का अध्ययन किया होना चाहिए, जहां जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हैं और वो नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं। नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। संवाद