{"_id":"68effc7753c730fa760becab","slug":"appeared-in-the-first-round-of-examination-kaithal-news-c-18-1-knl1004-760460-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पहले राउंड की परीक्षा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पहले राउंड की परीक्षा में हुए शामिल
Thu, 16 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई में पहले राउंड की स्कूल स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता बुधवार को हुई। इसमें जिले भर से लगभग 1,26,821 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान डीएसपी ट्रैफिक सुशील प्रकाश, एसएचओ ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेश कुमार, एसआई सतबीर सिंह और एचसी अनोज ने स्कूलों और कॉलेजों का निरीक्षण किया तथा बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र अगले स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
