फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Appeal to adopt electric vehicles to save petrol-diesel and protect the environment

Kaithal News: पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Appeal to adopt electric vehicles to save petrol-diesel and protect the environment
विधायक देवेंद्र अत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते स्थानीय लोग। संस्था
कलायत। कमालपुर गांव में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में उचाना के विधायक एवं भाजपा के कलायत विधानसभा प्रभारी देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


ब्राह्मण सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान पवन पहलवान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति देकर की गई। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र अत्री ने सामाजिक व धार्मिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन



सनातन संस्कृति व राष्ट्र उत्थान में युवा निभाएं भूमिका

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष, धर्म की रक्षा और सामाजिक एकता का अद्वितीय प्रतीक है। आज के युवाओं को उनके आदर्शों और पदचिन्हों पर चलते हुए सनातन संस्कृति व राष्ट्र के उत्थान में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को सफल बनाने की अपील करते हुए लोगों से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्वजनिक व इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक से अधिक प्रयोग करने का आग्रह किया।



वेदों के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान

विशिष्ट अतिथि पवन पहलवान ने भगवान परशुराम को चिरंजीवी बताते हुए कहा कि वे आज भी पृथ्वी पर अदृश्य रूप में विद्यमान हैं। उन्होंने अक्षय तृतीया और परशुराम प्राकट्य के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और समाज को वेदों के दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed