{"_id":"6a2d9c52e805b776b20b0a85","slug":"apeksha-gold-medalist-in-indo-nepal-roller-skating-felicitated-kaithal-news-c-245-1-kht1013-150831-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इंडो-नेपाल रोलर स्केटिंग में स्वर्ण जीतने वाली अपेक्षा का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इंडो-नेपाल रोलर स्केटिंग में स्वर्ण जीतने वाली अपेक्षा का किया सम्मान
विज्ञापन
गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी अपेक्षा का सम्मान करते महात्मा गुरु प्रसाद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति
कलायत। इंडो-नेपाल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतने वाली 12 वर्षीय प्रतिभावान खिलाड़ी अपेक्षा का कलायत स्थित श्री रैदास तख्त पर भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में श्री रैदास तख्त के मुख्य महंत महात्मा गुरु प्रसाद ने अपेक्षा को सम्मान चिह्न भेंट कर उसका उत्साहवर्धन किया।
आयोजन की अध्यक्षता राष्ट्रीय मानव अधिकार और अपराध नियंत्रण ब्यूरो के स्टेट चेयरमैन मोहिंद्र धानियां ने की, जबकि वार्ड नंबर-1 की पार्षद कुमारी रेणु धानियां विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने कहा कि छोटी उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। रेणु धानियां ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता अपेक्षा कलायत निवासी मीनाक्षी की पुत्री हैं। उनके पिता संजीव कुमार पूर्व में भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत रहे हैं और उनका पैतृक निवास यमुनानगर में है। उन्होंने कहा कि कलायत अपेक्षा की मातृभूमि और उनके पिता की कर्मभूमि है। इसलिए यहां उनका सम्मान होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक रामेश्वर फौजी और राजकुमार राजा ने कहा कि नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपेक्षा ने स्वर्ण पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 1 से 5 मई तक नेपाल में आयोजित हुई थी। गोल्ड जीतने के बाद देशभर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से उनका सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन समय की आवश्यकता हैं।