फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anushka and Rahul top the block level Yoga Olympiad

Kaithal News: खंड स्तरीय योग ओलंपियाड में अनुष्का और राहुल अव्वल

Wed, 09 Apr 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Anushka and Rahul top the block level Yoga Olympiad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद/ढांड। पीएम श्री स्कूल राजकीय कन्या स्कूल राजौंद में खंड स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता 2025 हुई। इसमें लड़कियों में अनुष्का अव्वल रहीं। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कौल के छात्र राहुल ने खंड स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल व गांव का नाम रोशन किया।

पीएम श्री स्कूल राजकीय कन्या स्कूल राजौंद में हुई खंड स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता मंे प्रथम स्थान अनुष्का, द्वितीय स्थान तनीषा एवं तृतीय स्थान पायल ने हासिल किया। कक्षा वर्ग छठी से आठवीं तक लड़कों में प्रथम स्थान सोनू राजकीय हाई स्कूल नंदकरण माजरा द्वितीय स्थान रोहित राजकीय स्कूल कोटडा एवं तृतीय स्थान अंश गवर्नमेंट मॉडल स्कूल राजौंद ने प्राप्त किया।
विज्ञापन


कक्षा वर्ग 9-10 लड़कियों में प्रथम स्थान नव्या द्वितीय स्थान सविता एवं तृतीय स्थान प्रिया पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजौंद की लड़कियों ने प्राप्त किया। नौ से 10 कक्षा वर्ग लड़कों में प्रथम स्थान दीपक द्वितीय स्थान कार्तिक एवं तृतीय स्थान जतिन मॉडल संस्कृति स्कूल राजौंद के विद्यार्थियों ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के निर्णायक प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा सोहन पाल राणा एवं पीटीआई संतोष, स्कूल प्रिंसिपल अजय कुमार मलिक ने बच्चों को प्रोत्साहित किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।


उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कौल के छात्र राहुल ने खंड स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल व गांव का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल श्याम पाल शर्मा ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक संस्कृत माडल स्कूल पूंडरी में आयोजित खंड स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता लडक़ों के जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं के छात्र राहुल ने प्रथम तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 10वीं के छात्र अर्जुन ने चौथा स्थान हासिल किया है। स्कूल में पहुंचने पर दोनों विजेता छात्रों का स्वागत किया गया।

प्रिंसिपल ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed