फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anu topper in all india in cbt exam

सीबीटी परीक्षा में ऑल इंडिया में अनू अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Anu topper in all india in cbt exam
अनू - फोटो : Kaithal
कैथल। राजकीय आईटीआई कैथल की एसएसए हिंदी व्यवसाय की छात्रा अनू नेे कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा में ऑल इंडिया में पहला स्थान पाया। उसने हाल ही में आयोजित वार्षिक सीबीटी परीक्षा में 600 में से 592 अंक प्राप्त किए हैं। उसकी सफलता पर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक यशेंद्र सिंह, डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल, आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने उसे बधाई दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रा अनू ने ऑल इंडिया में द्वितीय स्थान हासिल कर दिखा दिया है कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। अनू ने ऐसा कर जिले व प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने बताया कि संस्थान में 28 कोर्सों के 79 यूनिट हासिल कर रहे हैं। इनमें करीब 1600 विद्यार्थी प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। प्रतिवर्ष सैकड़ों विद्यार्थियों का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में होता है। गौरतलब है कि अगस्त माह में एसएसए स्टेनोग्राफी एंड सेक्रेटरियल असिसटेंट हिंदी की सीबीटी परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में देश भर के तमाम विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस अवसर पर उनके साथ वर्ग अनुदेशक गुरांदत्ता, अनिल कुमार, शमशेर सिंह, प्रमोद कुमार, राजबीर सिंह, इंदु बाला, नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

छात्रा अनू के अनुदेशक राजेश ढुल ने बताया कि छात्रा अनू शुरू से ही लगनशील और मेहनती रही है। जहां वह कक्षा में अपना कार्य समयबद्ध पूरा करती थी तो वहीं घर पर भी पूरी मेहनत करती थी। उन्हें छात्रा पर गर्व है। छात्रा अनू के पिता योगेंद्र कैथल में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करते हैं। माता कविता गृहिणी हैं। योगेंद्र ने बताया कि अनू बचपन से ही मेहनती रही है। उसने 10वीं में 83 प्रतिशत तथा 12वीं में 94 प्रतिशत हासिल किए थे। अब अनू ने एसएसए हिंदी में ऑल इंडिया में प्रथम स्थान हासिल कर उनका मान बढाया है। छात्रा अनु ने कहा कि उसका सपना आईटीआई में अनुदेशक बनने का है। उसने अपने सपने की तरफ पहला कदम बढ़ा दिया है। वे स्नातक करेंगी व इसके बाद सीटीआई का कोर्स कर आईटीआई में अनुदेशक बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed