{"_id":"6473b82fb70da61ca00f3018","slug":"anti-polio-medicine-was-given-to-81000-children-on-the-first-day-kaithal-news-c-18-1-knl1012-134765-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पहले दिन 81000 बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पहले दिन 81000 बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवा
Mon, 29 May 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 29 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बूथों पर लगभग 81000 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। दूसरे और तीसरे दिन सेहत विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाएंगी।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेल नगर स्थित बूथ पर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर अभियान शुभारंभ किया। इसके अलावा जिले भर में स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 30 मई तक चलाेगा। पहले दिन बूथों पर लगभग 81000 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। दूसरे व तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएंगी।
उन्होंने कहा कि भारत ने पोलियो पर नियंत्रण पा लिया है। पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान से पालियो वायरस आने का खतरा बना रहता है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक अवश्य पिलाएं। अभियान में डॉ. बलविंद्र गर्ग, उप सिविल सर्जन डॉ. नवराज सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. धृति, डॉ. दीपक राविश, डॉ. लक्की, डॉ. सुरभि चहल ने भी हिस्सा लिया।