{"_id":"54a79c9f31980d33da1df3c0d0e16d97","slug":"another-lady-accused-arrested-in-kaithal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेलिंग गिरोह की एक और महिला सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेलिंग गिरोह की एक और महिला सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। शारीरिक संबंध बनाने के बाद रेप की धमकी देकर पैसे ऐंठने के मामले में सीआईए 1 की टीम ने वीरवार शाम को गुरुद्वारा रोड से महिला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल एवं बिना नंबर की स्कूटी मिली है।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले में दो व्यक्ति पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि एसएचओ सिविल लाइन इंस्पेक्टर अशोक कुमार व एएसआई बिलाशा राम की टीम ने रोहेड़ा वासी राजेंद्र सिंह व सौंगरी वासी एक विवाहित महिला को वीरवार शाम बस अड्डा से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
इसी रैकेट की अर्जुन नगर अन्य महिला शीला को सीआईए वन के एएसआई शमशेर सिंह, महिला हेडकांस्टेबल सुनीता व एएसआई राजेंद्र सिंह की टीम ने गुरुद्वारा रोड कैथल के नजदीक से काबू किया। शीला नाम की यह महिला एक बगैर नंबर की स्कूटी पर सवार थी। जो बाईपास से शहर की तरफ आ रही थी। उसके कब्जे से 315 बोर का पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ।
शुक्रवार को ब्लैकमेलिंग गिरोह मामले में 27 जून तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। सभी आरोपी 27 जून शनिवार को अदालत में पेश किए जाएंगे।
कैथल के एक डॉक्टर से दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकी देकर वसूली के मामले में इन तीनों को गिरफ्तार किया गया है।