फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Another chance for deprived youth in ITI

Kaithal News: आईटीआई में वंचित युवाओं को एक और मौका

Sat, 24 Aug 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 24 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Another chance for deprived youth in ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आईटीआई में दाखिला लेने से वंचित रहे विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने एक ओर मौका दिया है। इसके तहत अब रिक्त सीटों पर 31 अगस्त तक दाखिला लिए जा सकते हैं। उधर, फैसले से प्राइवेट आईटीआई संचालकों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व विभाग ने 23 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की थी। इस अवधि के दौरान प्रदेश के राजकीय आईटीआई में अधिकतर सीटे भरी जा चुकी हैं, लेकिन प्राइवेट आईटीआई में अभी तमाम सीटें खाली पड़ी थीं। ऐसे में प्राइवेट आईटीआई संचालकों की चिंता बढ़ती नजर आ रही थी।
विज्ञापन


खाली सीटों का होगा सदुपयोग ः विभागीय जानकारों का कहना है कि निदेशालय द्वारा नया दाखिला शेड्यूल जारी किए जाने से आईटीआई में रिक्त पडी सीटों का सदुपयोग हो सकेगा। अकसर देखने में पाया जाता है कि कई बार विद्यार्थी आईटीआई में ऑनलाइन दाखिला तो ले लेता है लेकिन बाद में आईटीआई की प्रतिदिन की 8 घंटे की ट्रेनिंग से वह पीछे हटता है तथा आईटीआई में नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन


या फिर कई बार विद्यार्थी मनपसंद कोर्स न मिलने के कारण कोर्स से नाम कटवा लेते हैं। ऐसे में अब नए शेड्यूल से इन सीटों पर दाखिला हो सकेगा। गौरतलब है कि जिले में नौ राजकीय तथा आठ प्राइवेट आईटीआई चलाए जा रहे हैं।

राजकीय आईटीआई कैथल ने पाया 100 प्रतिशत का आंकड़ा

ऑनलाइन आवेदन में प्रदेश में टॉप रहे राजकीय आईटीआई कैथल ने इस शेड्यूल से पूर्व ही दाखिले में शत प्रतिशत का आंकड़ा पा लिया है। इस बार निदेशालय की ओर से संस्थान में 1220 सीट जारी की थी, जिनमें से 1220 सीटों पर ही दाखिला हो चुका है।

अग्निवीर योजना और कौशल निगम की भर्ती में मिली वरीयता

आईटीआई पास युवा व युवतियों को जहां सरकार की ओर से सेना की अग्निवीर भर्ती में विशेष नंबर दिए जा रहे हैं तो वहीं कौशल निगम की कई भर्तियों में आईटीआई का डिप्लोमा अनिवार्य कर दिया गया है। यही कारण है कि इस बार युवाओं में आईटीआई के प्रति रुचि बढ़ी है।


निदेशालय की ओर से आईटीआई में दाखिले की तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ाया गया है। यह युवाओं के लिए अंतिम मौका है। ऐसे में दाखिले से वंचित रहे युवा व युवतियों को जल्द से जल्द दाखिला लेना चाहिए।

सतीश मच्छाल, जिला नोडल अधिकारी, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed