फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Announcement to award to topper students.

Kaithal News: टॉपर विद्यार्थियों को 51 हजार देने की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Announcement to award to topper students.
मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार व अन्य ग्रामीण। - फोटो : भिनगा कस्बे में बुधवार की रात बारिश के दौरान गुजरते वाहन।
कैथल। गांव कैलरम में शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को सही दिशा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा में टॉप-10 में स्थान बनाने वाली और जिले में दूसरा और चौथा स्थान हासिल करने वाली 10वीं कक्षा की छात्राओं दीक्षा और अलका को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पंचायत ने दोनों छात्राओं को सम्मान राशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह में गांव के गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया और दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें आशीर्वाद देते हुए अन्य बच्चों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ने शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की।
विज्ञापन

पंचायत के अनुसार भविष्य में जो भी विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में टॉप-3 में स्थान प्राप्त करेगा, उसे ग्राम पंचायत की ओर से 51 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। वहीं टॉप-10 में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 31 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार ने कहा कि उनकी हमेशा से यह सोच रही है कि गांव में शिक्षा की अलख और अधिक मजबूत हो।

मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार व अन्य ग्रामीण।

मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार व अन्य ग्रामीण।- फोटो : भिनगा कस्बे में बुधवार की रात बारिश के दौरान गुजरते वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed