{"_id":"614a28ac8ebc3e91ee5d461d","slug":"announcement-of-protest-plan-of-development-will-be-made-in-panchkula-kaithal-news-knl83984215","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध का एलान, पंचकूला में बनेगा विकास का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध का एलान, पंचकूला में बनेगा विकास का प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। डी-प्लान (डेवलपमेंट प्लान) के तहत मिली 15 करोड़ रुपये ग्रांट पर विचार विमर्श करने के लिए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 12 बजे पंचकूला के रेडबिशप ट्यूरिस्ट कांप्लेक्स हाल में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें 2021-22 में करवाए जाने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। खास बात यह है कि पहली बार जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक कैथल की जगह पंचकूला में आयोजित की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि किसान आंदोलन के चलते विरोध की आशंका को देखते हुए सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
दरअसल पूर्व कई बार परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचने की प्रशासन की ओर से घोषणा की गई, लेकिन किसान संघर्ष समिति की ओर से विरोध के एलान के बाद मंत्री का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। शायद यही कारण है कि पहली बार जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक पंचकूला में आयोजित की जाएगी, हालांकि इस संबंध में एडीसी समवर्तक सिंह का कहना है कि इस बैठक के चेयरमैन परिवहन मंत्री हैं। उन्हीं की सुविधा को देखते हुए यह बैठक पंचकूला में रखी गई है। किसान आंदोलन के विरोध के कारण पंचकूला में बैठक की बात को उन्होंने नकार दिया।
बैठक में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, सांसद नायब सिंह सैनी, पर्यटन निगम के चेयरमैन व पूंडरी विधायक रणधीर सिंह गोलन, गुहला विधायक ईश्वर सिंह, कैथल विधायक लीला राम, डीसी प्रदीप दहिया, एसडीएम कैथल संजय कुमार, एसडीएम गुहला नवीन कुमार व एसडीएम कलायत विरेंद्र ढुल, नगराधीश अमित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जसविंद्र सिंह, प्लानिंग अधिकारी विजेंद्र सिंह, कलायत नगर पालिका की चेयरपर्सन शशि बाला, पूंडरी नगर पालिका की चेयरपर्सन संतोष खुराना भी शिरकत करेंगे।