{"_id":"60e3534f8ebc3ebb6750b2ac","slug":"announcement-of-exhibition-of-dry-crop-in-electricity-corporation-office-kaithal-news-knl754956183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम कार्यालय में सूखी फसल की प्रदर्शनी का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम कार्यालय में सूखी फसल की प्रदर्शनी का एलान
विज्ञापन
कृषि क्षेत्र में बिजली संकट से परेशान किसान सोमवार को मटौर रोड से उपमंडल बिजली निगम कार्यालय तक रोष प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। एसडीओ नरेश कुमार के समक्ष किसानों ने पिछले काफी दिनों से सरकार की नीति के अनुसार बिजली न मिलने की समस्या रखी। रीठा सिंह, सोमनाथ राणा, सोनू राणा, रवि राणा, मोती राणा, दिलावर सिंह, काला राम और रोहताश ने बताया कि मटौर रोड के साथ लगते कृषि क्षेत्र में बिजली संकट से किसान परेशान हैं। समय पर बिजली न आने के कारण फसलें और पशु चारा सूख रहा है। इन हालातों में उनके लिए बिजली कनेक्शन सफेद हाथी बनकर रह गए हैं। किसान पहले ही बिना बरसात पानी के संकट से जूझ रहा है। इसके चलते किसानों ने खेतों में बिजली कनेक्शन ले रखे हैं। नियम अनुसार बिजली न मिलने के कारण उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निगम कार्यालय में जाने से पहले किसानों की महत्वपूर्ण बैठक बिजली समस्या को लेकर हुई। इसमें किसानों से जुड़े विषयों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि त्वरित तौर से बिजली संकट का हल नहीं हुआ तो वे सूखी फसलों और चारे की प्रदर्शनी बिजली कार्यालय परिसर में लगाएंगे। किसानों का कहना है कि जब सरकार ने सुचारू रूप से बिजली सप्लाई देने के निर्देश दे रखे हैं तो आखिरकार क्यों बिजली कट लगाए जा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री और डीसी से न्याय की गुहार लगाई है।
बिजली निगम एसडीओ नरेश कुमार ने बताया कि किसानों की समस्या को लेकर तत्काल संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ समीक्षा की गई है। किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार की नीति अनुसार बिजली सप्लाई दी जाएगी।