फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Announcement of agitation from Pipli on August 25

पिपली से 25 अगस्त को आंदोलन का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Announcement of agitation from Pipli on August 25
10-गुहला चीका। चीका में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी। - फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। गुरुद्वारा छठी व नौवीं पातशाही में मंगलवार को हुई भारतीय किसान यूनियन की बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दे उठाए गए। भूमि बैंक योजना के खिलाफ किसानों ने प्रदेश स्तर पर मोर्चा खोलने की बात कही। भाकियू प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि लैंड बैंक प्लानिंग के तहत सरकार कृषि क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियों को उतारेगी। 25 जुलाई को प्रदेश में तहसील स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। इसके बाद 25 अगस्त को पिपली अनाज मंडी में किसानों की रैली होगी। वहां सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा।
विज्ञापन

चढूनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुश्तरका मालिकाना जमीनों को लेकर जो फैसला आया है, वह किसानों के खिलाफ है। प्रदेश में किसानों के खातों से छूटी जमीन लाखों एकड़ में है। हर गांव में कई एकड़ जमीन खाली है, जो सरकार को जा रही है। 60 वर्ष से अधिक समय से इस जमीन पर किसान खेती कर रहे हैं। दो वर्षों से सरकार भूमि बैंक बना रही है। ऐसी आशंका है कि सरकार किसानों की इन जमीनों को लेकर बड़ी कंपनियों को लीज पर देने की फिराक में हैं। सरकार की तरफ से मुहैया करवाई जा रही जमीन से कंपनियां खेती के धंधे में प्रवेश करना चाहती हैं। यदि सरकार अपनी मंशा में कामयाब हो गई तो फिर प्रदेश में केवल पांच से 10 एकड़ जमीन वाले किसान ही देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने गैर मलकीयत जमीनों को अपने अधीन लेने के लिए लैंड बैंक के जरिये कार्रवाई तेज कर दी है। गांव में मुश्तरका खाता, पट्टी खाता जैसी करीब आठ तरह की ऐसी भूमि है जिसका मालिकाना हक किसी के पास नहीं। सरकार ने ऐसी जमीन अपने अधीन लेने के प्रयास शुरू किए हैं। ऐसी भूमि का अधिग्रहण करने आने वाले अधिकारियों का किसान डटकर विरोध करें। उन्होंने आरोप लगाया कि रद किए गए तीनों कृषि कानूनों को पिछले दरवाजे से दोबारा से लागू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सबसे पहले मंडिया खत्म होंगी और अनाज को सीधा कंपनियों के गोदामों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष भागल, जिला उपाध्यक्ष केवल सिंह सदरहेड़ी, जरनैल सिंह जैली, साहब सिंह संधू, गुरपाल गगड़पुर, पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह, जोगिंद्र सिंह, मलकीत सिंह दाबा, गुरबचन सिंह हरिगढ़ किंगन, महावीर सिंह नरड़, रतन भागल, जसपाल सिंह उर्फ पाली, गुरजंट टटियाना, किंदर ठेकेदार व संदीप संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed