फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anjali first in poster making, Riya first in slogan writing

Kaithal News: पोस्टर मेकिंग में अंजली, स्लोगन लेखन में रिया प्रथम

Fri, 11 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 11 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Anjali first in poster making, Riya first in slogan writing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरोही स्कूल, ग्योंग में वीरवार को ‘राष्ट्रीय नारकोटिक्स समन्वय पोर्टल’ की थीम “जिंदगी को हाँ और नशे को ना कहें” पर आधारित स्लोगन लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की रिया धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वंदना द्वितीय और रितिका शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की अंजली ने प्रथम स्थान हासिल किया, जसप्रीत द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला ने छात्रों को बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) देश की सभी ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसियों का समन्वय बिंदु है। यह अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक और उनके सेवन को कम करने के लिए समन्वित प्रयास करता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने की शपथ भी दिलाई गई। शपथ लेने के तुरंत बाद पोर्टल की ओर से सभी प्रतिभागियों को ईमेल के माध्यम से प्रमाणपत्र भेजे गए। प्रार्थना सभा में छात्रा समीक्षा ने शपथ पत्र का वाचन किया, और सभी छात्रों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे नशे से दूर रहेंगे और एक स्वस्थ, अनुशासित जीवन जीने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. विजय चावला, दिनेश शर्मा, राजेश कुमार, कुलदीप, निशा गर्ग, अरुण कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed