{"_id":"57a391ac4f1c1b6f152bb620","slug":"animals-road-meeting-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कों से गायों सहित आवारा पशुओं को हटाने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कों से गायों सहित आवारा पशुओं को हटाने पर मंथन
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
पशु को सड़कों पर छोड़ा तो होगा 5100 रुपये तक जुर्माना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि किसी ने अपनी गाय या अन्य पशुओं को दिन या रात में आवारा छोड़ा तो पकड़े जाने पर उस पर 5100 रुपये का जुर्माना किया जाएगा। साथ ही शहर में रात को यदि पशु छोड़ते हुए कोई बाहर से भी व्यक्ति पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय एसडीएम मनदीप कौर के साथ हुई नगर परिषद अधिकारियों की बैठक में लिया गया। एसडीएम ने नगर परिषद अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी किए हैं।
एसडीएम मनदीप कौर के पास आई शिकायतों में कहा गया कि सड़कों पर गाय और अन्य आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिस कारण लोग रात को अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं। सड़क पर जानवरों की आपसी लड़ाई में कई मोटरसाइकिल, कारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और कइयों को चोटें आ चुकी हैं।
एसडीएम मनदीप कौर ने इन शिकायतों के बाद नगर परिषद अधिकारियों की बैठक बुलाई। ईओ मनिंद्र सिंह के साथ हुई बैठक में एसडीएम ने निर्देश जारी कि शहर की सड़कों पर जो गाय हैं, उन्हें गोशाला में भिजवाया जाए। इसके अलावा ऐसे लोगों को चिन्हित करें। जो दिन में अपने पशुओं को छोड़ देते हैं। यदि ऐसा कोई व्यक्ति पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के तौर पर 5100 रुपये का जुर्माना किया जाएगा। साथ ही सांडों को भी हटाने पर चर्चा हुई, वहीं गोशाला संचालकों ने उन्हें लेने में हाथ खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम मनदीप कौर ने कहा कि गायों की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया है। लेकिन सांडों को लेकर समस्या है। इन्हें गोशाला संचालक लेने से भी इंकार कर रहे हैं। ऐसे में इस साथ ही पता लगाया जाएगा कि इतने सारे सांड और इन पशुओं को सड़कों पर कौन छोड़कर जाता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।