फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   animals from road

नगर परिषद शहर की सड़कों से हटाएगी पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
animals from road
पशुओं के कारण हो रहे हादसों पर संज्ञान लेकर नगर परिषद ने फैसला किया है कि शहर की सड़कों से पशुओं को हटाया जाएगा। इसके लिए टेंडर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही सड़कों से पशुओं को हटाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

ईओ नगर परिषद अशोक कुमार ने कहा कि शहर में कई हादसों की सूचनाएं मिल रही थीं। वहीं कई सड़कों पर पशु बैठे दिखाई देते हैं। पहले भी शहर में पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया था। अब फिर से एजेंसियों से बात चल रही है। प्रयास किया जाएगा कि शीघ्र ही इस संबंध में टेंडर छोड़ा जाए। ताकि शहर में सड़कों से पशुओं को हटाया जा सके।
विज्ञापन

। शहर में प्रचार साइटों पर चार साल में अब जाकर टेंडर सिरे चढ़ा है और एक एजेंसी के नाम टेंडर छोड़ा गया है। करीब 18 लाख रुपये नगर परिषद को इस टेंडर से आय होगी। शहर में 44 ऐसी साइट हैं, जहां एजेंसी अपने प्रचार-प्रसार के लिए विज्ञापन व अन्य प्रचार सामग्री लगवा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ नगर परिषद अशोक कुमार ने बताया कि चार साल से कई बार टेंडर लगाए गए। लेकिन कोई फर्म नहीं आई। जिस कारण इस बार भी टेंडर लगाया गया था। अब एक एजेंसी के नाम से टेंडर छूटा है। करीब 18 लाख रुपये की आय इससे नगर परिषद को हुई है। एजेंसी को शहर में 44 साइट दी गई हैं। जहां पर लोगों की प्रचार सामग्री लगवाई जा सकेगी।

पिहोवा चौक पोस्टर्स से अटा, हादसों का डर- पिहोवा चौक को इस समय सत्ताधारी दल के पोस्टरों से पूरी तरह से पाट दिया गया है। कई शहरवासियों का कहना है कि ऊपर-नीचे लगे इन पोस्टर्स के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। जिस कारण हादसों का डर बना रहता है। पिहोवा चौक से इस तरह लगाए गए पोस्टर्स को हटवाया जाना चाहिए।
वहीं इस संबंध में ईओ नगर परिषद अशोक कुमार ने कहा कि एजेंसी को इस संबंध में ठेका दिया गया है। एजेंसी द्वारा इस तरह के पोस्टर्स हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed