फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry students and women locked the school gate

Kaithal News: नाराज छात्राओं, महिलाओं ने स्कूल गेट पर जड़ा ताला

Thu, 07 Dec 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 07 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Angry students and women locked the school gate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। उपमंडल के एक गांव के स्कूल की छात्राओं ने प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। साथ ही उनके सहयोगी ठेकेदार पर भी कक्षाओं में जाकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीडि़त छात्राओं ने बुधवार को अपने अभिभावकों के साथ स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया और रोष प्रकट किया। सूचना पाकर जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और छात्राओं व अभिभावकों को समझाकर ताला खुलवाया।

मौके पर नाराज छात्राओं की माताओं व आस-पड़ोस की महिलाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटियां उन्हें घर जाकर बताती थीं और ये सब छह महीने से भी ज्यादा समय से चल रहा था। नाराज महिलाओं ने प्रिंसिपल को निलंबित करने व दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी देतीं महिलाओं ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पांच दिसंबर को डायल 112 की गाड़ी भी बुलाई थी और पुलिस को लिखित में भी शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


सातवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं ने उन्हें गलत नजर से देखने, छेड़छाड़ करने, अकेले में बुलाने व अन्य कई तरह के गंभीर आरोप भी प्रिंसिपल पर लगाए हैं। आरोप है कि छात्राओं को खाना डालकर देने और पानी पिलाने के बहाने प्रिंसिपल अपने कार्यालय में बुलाता था। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि प्रिंसिपल का सहयोगी ठेकेदार स्कूल में आकर उन्हें अपशब्द कहता था। इस संबंध में सीवन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने कहा कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्कूल में पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है। किसी भी सूरत में इस मामले में कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed