फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry Sarpanches demonstrated, farmers arrested

Kaithal News: नाराज सरपंचों ने किया प्रदर्शन, किसानों ने दी गिरफ्तारी

Sun, 12 May 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 May 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Angry Sarpanches demonstrated, farmers arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सरपंच एसोसिएशन ने भाजपा का पूरी तरह से बायकाट करते हुए रैली से किनारा किया। हालांकि रैली में नवीन जिंदल ने अपने संबोधन में ग्राम सरपंचों का भी नाम लिया। बीडीपीओ कार्यालय में एसोसिएशन के प्रधान साहिल बिढैण ने नेतृत्व में कलायत सरपंच एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में कुल 29 मेंं से 27 सरपंच या प्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रधान साहिल ने बताया की दो सरपंच आवश्यक कार्य से बाहर हैं। नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सरपंचों के साथ जो व्यवहार किया उसका खामियाजा अब चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो भी प्रत्याशी भाजपा को हराने में सक्षम होगा सरपंच एसोसिएशन उसको अपना समर्थन देगी। भाजपा के असली चेहरे को सामने लाने के लिए वे लोग गांव गांव जाकर प्रचार करेंगे और ग्राम विकास में जो भाजपा ने अवरोध डाले हैं उनका खुलासा करेंगे। इसके अलावा यदि और कोई भी संगठन भाजपा के खिलाफ चुनाव में विरोध करेगा वे पूरी तरह से उसका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


साहिल ने बताया की ब्लाक समिति, मनरेगा मजदूर यूनियन, भाकियू, कर्मचारी यूनियन, जिला परिषद सभी से एसोसिएशन द्वारा संवाद किया जा रहा है। इसी संदर्भ में 13 मई को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन भी किया जा रहा है। इस चुनाव में प्रदेश में पूरी तरह से भाजपा का सफाया करने का संकल्प भी बैठक के दौरान लिया गया। पूछे जाने पर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया की वे किसी भी राजनीतिक दल के इशारों पर कार्य नहीं कर रहे बल्कि भाजपा को हराने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए जिस भी राजनीतिक दल का जो भी प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी को हराने में सक्षम होगा उसका सहयोग किया जाऐगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विजय संकल्प रैली के विरोध मेंं नेशनल हाई-वे बाईपास पर डटे भाकियू नेता व राजपूत समाज के युवाओंं ने अपने मुद्दों के समर्थन में गिरफ्तारी देने का प्रस्ताव पुलिस के समक्ष रखा। पुलिस इन्हेंं बस के जरिये तितरम मोड़ ले गई। बाद व्यवस्था कायम करते हुए इन्हें मुक्त कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों मेंं भाकियू जिला अध्यक्ष गुरनाम सिंह, राजपूत समाज संगठन प्रधान रवि राणा, साहिल राणा, सुरेंद्र चौशाला, बलकार सिंह और दूसरे युवा शामिल थे। राजपूत समाज के युवा इतिहास संरक्षण और किसान कृषि से जुड़े मुद्दों को लेकर सडक़ पर उतरे थे। संपूर्ण शहर मेंं सुरक्षा की दृष्टि पर चप्पे-चप्पे पर नजर लगाकर डटे पुलिस जवानों ने प्रदर्शनकारियों को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप केंद्र के पास से हिरासत मेंं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed