फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry sanitation workers warned of agitation

Kaithal News: नाराज सफाईकर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 22 Nov 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Angry sanitation workers warned of agitation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सफाई कर्मचारियों ने मांगों को न मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसी कड़ी में नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले वीरवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

इस दौरान कर्मचारियों ने जिला पालिका आयुक्त के पीए जोगिंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि वह घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित करते हैं। वह लोगों को बीमारियों से बचाने का कार्य करते हैं और एरिया को साफ बनाए रखने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं लेकिन उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय हो रहा है।
विज्ञापन


नाराजगी जताते हुए कहा कि 160 के करीब कार्यरत डोर टू डोर में लगे कर्मचारियों का पिछले तीन माह का उनका वेतन बकाया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ की जिला कमेटी कैथल के बैनर तले एकत्रित होकर कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान गौरव टांक व संचालन जिला सचिव विक्की टांक ने किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान शिवचरण व जिला सचिव रामपाल शर्मा ने कहा ठेकेदार मनमानी कर कर्मचारियों का शोषण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्याओं के बारे में बताया गया था। अधिकारियों की ओर से भी आश्वासन दिया गया था कि आपकी मांगे जायज हैं और उनका जल्द ही समाधान किया जाएगा। लेकिन हमारी समस्याएं जस की तस बनी हुई है। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी मांगों को नहीं माना गया तो झाडू उलटे कर शहर में प्रदर्शन किया जाएगा व बडे़ आंदोलन की भी घोषणा की जाएगी।

इस अवसर पर रवि कल्याण, रामदेव, सन्नी कांगडा, कमलेश रानी, बीना, कैलाशो रानी, सतीश कुमार, विक्रम, गोकल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed