फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry over delay in tube well connections

Kaithal News: नलकूप कनेक्शनों में देरी पर नाराज

Sat, 08 Jun 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Jun 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Angry over delay in tube well connections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। ढांड स्थित भाकियू के हलका स्तरीय कार्यालय में बैठक हुई। इसमें हल्का पूंडरी से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें विद्युत निगम की ओर से किसानों को कृषि नलकूपों के दिए जाने वाले कनेक्शनों में हो रही देरी पर गहरी चिंता प्रकट की गई।

नाराजगी जताते हुए कहाकि किसान कनेक्शन लेने के लिए विद्युत निगमों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे है, लेकिन अधिकारी उन्हें कोई रास्ता नहीं दे रहे है। जिससे किसान परेशान और चिंतित है। कसाना ने कहा कि सरकार किसानों के सब्र का इम्तिहान लेना बंद करे और बिना समय गवाए बिना शर्त किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करे।
विज्ञापन


यह भी कहा कि अगर सरकार 15 जून तक नए कनेक्शन जारी नहीं करती तो भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन करेगी। क्योंकि 15 जून से धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। उसके बाद खेतों में बिजली के पोल, तार व ट्रांसफार्मर लगाना मुश्किल हो जाएगा। किसान पिछले साल की तरह इस बार भी ट्यूबवेल कनेक्शन से वंचित रह जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्युत निगम की ओर से नए कनेक्शनों के नाम पर हर बार कोई न कोई नया फरमान जारी करना किसान विरोधी नीति का परिणाम है। जब किसानों से एडवांस में रुपये भरवाए जा रहे है, तो फिर कनेक्शन देने में इतनी देरी क्यों कर रही है सरकार। भाकियू सरकार से मांग करती है कि 15 जून से पहले लंबित सभी किसानों को बिजली के कनेक्शन देने का काम करे, अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे।


इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष विक्रम दुसैण, ढांड ब्लाक प्रधान पिरथी कौल, पूंडरी ब्लाक प्रधान रणधीर बरसाना, कृष्ण कौल, निर्मल सिंह, ओमप्रकाश बरसाना, ओमप्रकाश चदंलाना, राजेंद्र मराठा, रामपाल मुंदडी, दीपा दुसैण व भीम खनौदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed