फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry farmers staged a sit-in protest over the non-purchase and lifting of paddy.

Kaithal News: धान की खरीद व उठान न होने से नाराज किसानों ने दिया धरना

Tue, 30 Sep 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers staged a sit-in protest over the non-purchase and lifting of paddy.
2
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। अनाज मंडी में धान की खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने सोमवार को मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने धरना दिया। किसान सुबह 10 बजे ही मार्केट कार्यालय पर पहुंच गए थे इस दौरान किसानों ने सरकार, उपायुक्त, एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सभी कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकाल दिया। आद में मंडी का दौरा करके लौटे सचिव ने किसानों को आश्वासन देकर शाम करीब साढ़े छह बजे धरना समाप्त कराया।

प्रदर्शनकारी किसान युवा नेता हरदीप बदसूई, भाकियू चढूनी प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर बनेड़, जिलाध्यक्ष जगदेव पुनिया, गुरदेव सिंह, कुलविंद्र सिंह, संदीप सिंह का कहना है कि मंडी में 22 सितंबर को धान की सरकारी खरीद शुरू करने की घोषणा की गई थी। खरीद के लिए तीन एजेंसी डीएफसी हैफड व वेयर स्टेट हाउस चिन्हित की गई थी। किसानों का कहना है कि जल्द से जल्द धान उठान व धान खरीद का कार्य शुरू किया जाए। बाद में किसानों को मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश, डीएफएससी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार वह थाना प्रभारी चीका अमन कुमार ने किसानों समझा कर धरना समाप्त करवाया। मौके पर थाना प्रभारी जी का अमन कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद थे। मंडी सचिव सतबीर राविश का कहना है कि अनाज मंडी चीका में तो सरकारी खरीद सुचारू रूप से चल रही है। किसानों की ऑनलाइन के कारण उठान में परेशानी आ रही थी। अनाज मंडी में धान उठाने के लिए ट्रक ऑनलाइन हो चुके है। धान उठाने की प्रक्रिया सुचारु रूप से चालू हो गई है किसानों की समस्या को जल्द दुरुस्त किया जाएगा, ताकि किसानों को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

2

2

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed