{"_id":"683214ad82b6cc12aa033574","slug":"angry-farmers-stage-protest-at-grain-market-chowki-kaithal-news-c-18-1-knl1004-654436-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अनाज मंडी चौकी में नाराज किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अनाज मंडी चौकी में नाराज किसानों का धरना
Sun, 25 May 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 25 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अनाज मंडी में किसानों के साथ करीब 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वहां स्थित पुलिस चौकी पर शनिवार को किसानों का 17वें दिन भी धरना जारी रहा। नाराज किसानों ने आरोप लगाया कि तीन आढ़ती करीब 12 करोड़ रुपये लेकर उनके भाग गए हैं। उनके मोबाइल भी बंद हैं। किसान नेता होशियार गिल ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि केशव ट्रेडिंग कंपनी और देवीदयाल रजत कुमार नाम के आढ़तियों के साथ सांवरिया राइस ग्रेन मिल चंदाना के मालिक प्रवीण खुरानिया ने किसानों को भुगतान के लिए दुकान पर बुलाया। किसान जब पहुंचे तो दुकान बंद थी और आरोपी गायब थे। उनके मोबाइल भी बंद मिले। किसान नेता होशियार गिल ने बताया कि किसानों ने पिछली दो फसलें इन्हीं आढ़तियों को बेची थीं। आढ़ती शीशपाल उर्फ माकड़ और ऋषिपाल उर्फ कालू की सलाह पर किसानों ने सांवरिया राइस ग्रेन मिल में अपना गेहूं बेचा था।
पीड़ित किसान अनाज मंडी चौकी कैथल में धरने पर बैठे हैं। 40 डिग्री तापमान में भी उनका प्रदर्शन जारी है। किसानों ने आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि यह सिर्फ पैसों की धोखाधड़ी नहीं, बल्कि उनके भरोसे की भी हत्या है।