फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry farmers burnt copies of the draft and expressed their protest.

Kaithal News: खफा किसानों ने ड्राफ्ट की प्रतियां जला जताया विरोध

Tue, 14 Jan 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers burnt copies of the draft and expressed their protest.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर पिछले 335 दिनों से आंदोलनरत संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर चीका में किसानों ने केंद्र सरकार की न्यू एग्रो मार्केटिंग पॉलिसी ड्राफ्ट की प्रतियां जला विरोध जताया।

चीका के सर छोटूराम किसान भवन चीका में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला अध्यक्ष जगदेव पूनिया ने कहा कि न्यू एग्रो मार्केटिंग पॉलिसी ड्राफ्ट रद्द किए गए कृषि कानूनों का ही रूप है।
विज्ञापन


जगदेव पूनिया ने कहा कि एक तरफ तो केंद्र व प्रदेश सरकार कहती है कि फसल का एक एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा दूसरी तरफ जब किसान एमएसपी पर खरीद करने की गारंटी का कानून बनाने की मांग करते हें तो सरकार किसानों पर लाठियां चला रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद करने का दावा कर रही है, जो झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 24 फसलों की बुआई ही नहीं की जाती तो सरकार उसकी खरीद कैसे करेगी। उन्होंने कहा कि मांगे मनवाने को लेकर 26 जनवरी को देश भर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इस अवसर पर हलका अध्यक्ष बलकार बल्लू, गुरमेल सिंह, जसमेर सिंह, बलवंत पीडल, गुरनाम सिंह, आत्मा राम, अशोक गुज्जर, गुरदेव खुशाल माजरा, अमर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति से खफा
ढांड। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सारसा में बस स्टैंड पर राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर संगठन के जिला सचिव कामरेड कृष्ण चंद ने कहा कि किसान राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति से खफा हैं।    लिखित में आश्वासन देने के बावजूद एमएसपी का गारंटी कानून बनाने, किसान-मजदूरों के कर्ज माफ करने, बिजली बिल 2022 रद्द करने, प्रीपेड मीटर स्कीम वापस लेने आदि मांगें पूरी नहीं की गई। देश के किसान-मजदूरों के सामने आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं है। इस विरोध प्रदर्शन में दर्शन सिंह, अनिल, गौतम, विनय व पवन भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed