फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry family members blocked the Karnal-Patiala Highway.

Kaithal News: गुस्साए परिजन ने करनाल-पटियाला हाईवे पर लगाया जाम

Fri, 14 Aug 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Angry family members blocked the Karnal-Patiala Highway.
13 ढांड 01 करनाल-पटियाला हाईवे पर टेंट लगाकर जाम लगाते सचिन के परिजन  
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। कौल गांव के पास सिरसा ब्रांच नहर में बहे ढांड निवासी 15 वर्षीय सचिन की तलाश शुरू नहीं होने से परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के करीब 17 घंटे बाद भी तलाश अभियान शुरू नहीं होने का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने करनाल-पटियाला हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने हाईवे पर टेंट लगाकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सचिन की तलाश शुरू की।
जाम की सूचना मिलते ही ढांड थाना प्रभारी शक्ति सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक गोताखोरों की टीम मौके पर नहीं पहुंचती, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से सचिन की तलाश के लिए तत्काल अभियान शुरू करने की मांग की। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक बीरभान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सचिन की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

सचिन के परिजनों का आरोप है कि बुधवार शाम करीब पांच बजे उनका बेटा नहर में बह गया था। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वीरवार सुबह तक मधुबन और भोंडसी से गोताखोर मौके पर पहुंच जाएंगे और उसकी तलाश शुरू कर दी जाएगी। साथ ही नहर विभाग से पानी का स्तर कम करवाने की बात भी कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि आश्वासन के बावजूद 17 घंटे बीत जाने तक न तो गोताखोर मौके पर पहुंचे और न ही नहर का पानी अपेक्षित स्तर तक कम करवाया गया। इससे परिवार और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया।
पानी कम किया : ढांड थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और सचिन की तलाश के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि नहर का पानी कुछ हद तक कम किया गया है, लेकिन पानी को पूरी तरह बंद करना खतरे से खाली नहीं है।

रोते हुए पिता बोले- बेटे को ढूंढने में तो मदद कर दो
सचिन के पिता मनोज ने भावुक होते हुए कहा कि वे गरीब परिवार से हैं और उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा, हम तो केवल सरकार और प्रशासन से हाथ जोड़कर गुहार लगा सकते हैं कि हमारे बच्चे को नहर से ढूंढने में हमारी मदद तो कर दो। मनोज ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं।
उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम नाव के माध्यम से नहर में तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार, धेरड़ू नहर पुल पर ग्रामीणों के सहयोग से जाल भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की इस बेरुखी से परिवार की परेशानी और बढ़ रही है। सचिन के न मिलने से परिजनों का रो-रोकर

बुरा हाल है। नहर किनारे उसकी मां और परिवार की अन्य महिलाएं बार-बार बेसुध होकर बिलखती रहीं।

13 ढांड 01 करनाल-पटियाला हाईवे पर टेंट लगाकर जाम लगाते सचिन के परिजन  

13 ढांड 01 करनाल-पटियाला हाईवे पर टेंट लगाकर जाम लगाते सचिन के परिजन  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed