फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angered by the unpaved street in Rajound, girl students blocked the road

Kaithal News: राजौंद में कच्ची गली से खफा छात्राओं ने लगाया जाम

Thu, 12 Sep 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Sep 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Angered by the unpaved street in Rajound, girl students blocked the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। कच्ची गली से खफा होकर कन्या स्कूल की छात्राओं ने महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर राजौंद थाना प्रभारी इंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लड़कियों को काफी समझाया, लेकिन छात्राएं नहीं मानी। बाद में प्रधानाचार्य के समझाने पर वे जाम खोलने पर राजी हुईं।

इस दौरान मौके पर नगर पालिका सचिव को भी बुलाया गया। नगर पालिका सचिन ने मौके पर पहुंच कर बताया कि गली का टेंडर हो गया था, लेकिन अचार संहिता लगने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। जैसे ही अचार संहिता हटती है, गली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नाराज छात्राओं ने कहा कि जिला उपायुक्त को मौके पर बुलाएं ताकि डीसी को भी गली की हालत दिखाई जा सके। स्कूल के प्रधानाचार्य अजय मलिक के समझाने पर छात्राएं मान गईं और स्कूल लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि बार-बार कहने के बावजूद प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा। छात्राओं ने कहा कि गली से गुजर नहीं सकते। थोड़ी सी बरसात में ही यहां कीचड़ भरा हुआ है। पिछले कई दिनों से स्कूल जाते समय उनकी वर्दी खराब हो जाती है। कई लड़कियां यहां गिरकर चोटिल भी हो चुकी हैं। लगभग दो घंटे तक लगे इस जाम में वाहनों की लंबी लाइनें लग गई और राहगीर व वाहन चालक भी बीच में फंसे रहे। बाद में जाम खुलने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed