{"_id":"639cd1cca26cd105c94ba406","slug":"angered-by-the-shortage-of-teachers-jammed-kaithal-news-knl1308615114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अध्यापकों की कमी से नाराज, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अध्यापकों की कमी से नाराज, लगाया जाम
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगाते विद्यार्थी व अभिभावक। संवाद
- फोटो : Kaithal
राजौंद। सरकारी स्कूल में अध्यापकों की कमी से नाराज विद्यार्थियों व अभिभावकों ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक लगे जाम के कारण भिवानी-चंडीगढ़ हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। मौके पर सूचना पाकर पुलिस टीम भी पहुंची। नाराज विद्यार्थियों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को बुलाने तक जाम न खत्म करनेे की चेतावनी दी। बाद में सूचना पाकर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कैंदल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया।
अध्यापकों की कमी से नाराज लोग सुबह ही महाराणा प्रताप चौक पर पहुंच गए। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हफ्ते भर में स्कूल में स्टाफ की नियुक्ति नहीं होती तो वह स्कूल के साथ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भी ताला लगाएंगे और स्कूल के मुख्य गेट को भी बंद कर देंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। उधर, इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि समस्या के संबंध में वह आला अधिकारियों से पत्राचार करेंगे। प्रयास किया जाएगा कि स्टॉफ की समस्या दूर हो।
‘स्टाफ की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही’
राजौंद। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में स्टाफ को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने खंड शिक्षा अधिकारी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि व स्टाफ सदस्यों के साथ बैठक की। राजौंद में जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि स्कूल में स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि केवल चार प्राध्यापक हैं। स्कूल में 10 प्राध्यापक व चार नीचे के अध्यापक शिक्षा दे रहे हैं। चार की और व्यवस्था कर दी गई है जो इस सप्ताह में ही स्कूल में पढ़ाई शुरु करवा देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी है। मॉडल संस्कृति स्कूल बनने के बाद यह समस्या आई है। स्टाफ की कमी है। स्टाफ की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। इसके लिए शिक्षा विभाग पूरी तरह से कोशिश कर रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कैंदल को भी अध्यापकों को अन्य स्कूल से यहां ऑर्डर करने के लिए कहा है। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार खंड शिक्षा सुरेश कैंदल के साथ अन्य स्टाफ सदस्य भी मीटिंग में मौजूद रहे।