फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angered by lack of arrest, blocked the road

Kaithal News: गिरफ्तारी न होने से नाराज, लगाया जाम

Tue, 12 Nov 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Angered by lack of arrest, blocked the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी/कैथल। मूंदड़ी गांव में दिवाली पर हुई युवक की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने सोमवार सुबह के समय जाम लगा दिया। करीब 11 बजे के बाद डेढ़ घंटे तक लगे जाम में दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। बाद में डीएसपी बीरभान के आश्वासन पर परिजन माने और जाम खोलने को राजी हुए।

गौरतलब है कि दिवाली के दिन मूंदड़ी में रात के समय पटाखे बजाने पर विवाद हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवाओं पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच बचाव करने के लिए आया उसका भाई गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया था। गोली चलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन नाराज हैं। इसी वजह से उन्होंने यह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही पहले थाना प्रभारी वीरभान और बाद में डीएसपी वीरभान मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी इसलिए पुलिस को मौके पर पहुंचने के लिए एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र सिंह सरपंच, प्रतिनिधि जोगिंद्र सिंह व रणधीर सिंह आदि ने बताया कि 10 दिन पहले गांव के कुछ शरारती तत्वों ने संजू पुत्र भाग सिंह के घर पर हमला कर दिया था। जिस कारण उसे अपनी सुरक्षा के लिए गोली चलानी पड़ी और गोली साहिल को लग गई। उसके बाद भी शरारती तत्वों की शरारतें कम नहीं हुई है और वे अभी भी गांव में हथियार लेकर घूमते है। शरारती तत्व अभी भी झगड़ा करने के लिए प्रयासरत है। पुलिस को उन शरारती तत्वों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।

ग्रामीणों को कहना था कि वे पुलिस को सारी बात बता चुके है, लेकिन पुलिस घर पर हमला करने वाले शरारती तत्वों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण बड़े पुलिस अधिकारी का आश्वासन चाहते थे। बाद में डीएसपी मुख्यालय वीरभान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे उस दिन की सारी सीसीटीवी फुटेज देख रहे है और उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।


पटाखे बजाने के दौरान हुई थी कहासुनी ः घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। बताते हैं कि सावन बाइक पर मुंदडी बस स्टैंड पर बनी दुकान से पटाखे लेने गया था। वहां संजू व सावन की कहासुनी हो गई। संजू ने बाइक को डंडे से तोड़ दिया। सावन ने यह सारी बात घर आकर उसे व परिवार के लोगों को बताई। उसके लड़के साहिल ने अपने मोबाइल नंबर से संजू को फोन करके अपने भाई के साथ मारपीट बारे पूछा तो संजू व साहिल की मोबाइल पर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed