{"_id":"69ed0ad3b7658e9c2101b7c4","slug":"anger-erupted-over-the-death-of-a-youth-a-jam-was-put-in-front-of-the-police-station-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148466-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, थाने के सामने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, थाने के सामने लगाया जाम
Sun, 26 Apr 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
कलायत में पुलिस स्टेशन के समक्ष जमीन पर बैठकर प्रदर्शनकारियों को समझाते डीएसपी रोहताश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। रेलवे रोड पर कार की चपेट में आने से करीब 48 वर्षीय दुकानदार की मौत और उसके साथी के घायल होने के मामले में शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी कार चालक परमीत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने पहले थाना परिसर में एकत्रित होकर कार्रवाई की मांग की और बाद में रेलवे रोड स्थित पुलिस स्टेशन के सामने जाम लगा दिया। स्थिति उस
समय और गंभीर हो गई जब मृतक दुकानदार अनिल गोयल उर्फ राठी का शव पुलिस स्टेशन के मुख्य द्वार पर रखकर परिजनों और अन्य ने अनिश्चितकालीन धरने का एलान कर दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर डीएसपी रोहताश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत नामजद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उन्हें भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान मृतक के परिवार की महिलाओं ने डीएसपी से त्वरित कार्रवाई का आश्वासन मांगा। डीएसपी ने सामाजिक परंपरा का सम्मान करते हुए परिवार की महिलाओं को भरोसा दिलाया कि न्याय अवश्य मिलेगा। इसके बाद जाम को खोल दिया गया और परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान डीएसपी और प्रदर्शनकारियों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकिशन काका राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, पार्षदों व अन्य गणमान्य लोगों ने भी हस्तक्षेप करते हुए लोगों को शांत कराया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। समाजसेवी राधेश्याम प्रजापति, जीवन गर्ग, तनू गर्ग, विनोद कुमार, आरटीआई एक्टिविस्ट बलजीत नायक सहित अन्य लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात गोल मार्केट के पास हादसा हुआ था।
घटनाक्रम : शिकायतकर्ता राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसके बड़े भाई अनिल गोयल कैटलफीड (पशुओं का चारा) विक्रेता थे। उनके तीन बच्चे हैं। शुक्रवार रात करीब 9 बजे मित्र अमित कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। कैची चौक के पास सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अनिल गोयल को मृत घोषित कर दिया।