फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anger against procurement agencies for not paying commission

Kaithal News: आढ़त नहीं दिए जाने से खरीद एजेंसियों के खिलाफ रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Anger against procurement agencies for not paying commission
ढांड। खरीद एजेंसियों की ओर से आढ़ती की आढ़त नहीं दिए जाने से उनमें संबंधित खरीद एजेंसियों के खिलाफ आक्रोश है। लाभ सिंह एंड संस के मालिक लाभ सिंह ने बताया कि ढांड मंडी में लगभग सभी आढ़तियों की आढ़त उनके बैंक खातों में आ चुकी है। लेकिन हमारी फर्म की आढ़त अभी तक भी खाते मे नहीं डाली गई है। उसका कहना है कि पीआर धान की खरीद को बंद हुए दो महीने बीत चुके हैं।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा हैफेड द्वारा उनकी फर्म से अक्तूबर महीने में लाखों रुपये की पीआर धान कर खरीद की थी। जिसकी आढ़त खरीद 55 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की हुई है वह अभी तक हमारी फर्म के खाते में नहीं डाली गई है। बताया कि इसके लिए संबंधित खरीद एजेंसियों के कार्यालय में जाकर अधिकारियों को भी गुहार लगा चुके हैं और दोनों खरीद एजेंसियों को लिखित में दे चुके हैं। लेकिन आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नही हुआ है। बताया कि संबंधित अधिकारी यह कह कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाल लेते है कि हमारे यहां से तो सभी कागज भेज दिए है। चंडीगढ़ से ही आपकी समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

आढ़ती का कहना है कि जब धान की खरीद ढांड कार्यालय के अधिकारियों की ओर से की गई है और खरीद के उपरांत बिल भी यहीं पर जमा करवाए गए हैं तो फिर आढ़त के लिए हम चंडीगढ़ क्यों जाएं। यह काम तो संबंधित खरीद एजेंसियों के अधिकारियों का बनता है। आढ़ती ने जिला प्रशासन से मांग की है उसकी आढ़त शीघ्र उसके बैंक खाते में डलवाई जाए। खरीद एजेंसी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ढांड के इंस्पेक्टर नीरज ने कहा कि ढांड मंडी की आढ़ती फर्म मैसर्ज लाभ सिंह एंड संस की धान की आढ़त किस कारण उसके खाते में नहीं आई है। उसके लिए आढ़ती की ओर से उन्हें लिखित में सूचना दी है। जिसके आधार पर कैथल कार्यालय की ओर से चंडीगढ़ मुख्यालय पर पत्राचार किया गया है। आढ़त डालने का काम चंडीगढ़ से ही होगा। उम्मीद है कि शीघ्र ही उसकी आढ़त बैंक खाते में आ जाएगी। आढ़ती को चंडीगढ़ जाने की जरूरत नही पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed