फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anganwadi workers staged a sit-in at the Minister of State's residence

आंगनबाड़ी वर्करों ने राज्यमंत्री निवास पर दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers staged a sit-in at the Minister of State's residence
15-कैथल। राज्यमंत्री के निवास के निकट धरने पर बैठी आंगबाड़ी वर्कर्स। - फोटो : Kaithal
आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन द्वारा वर्करों को पक्का करने की मांग को लेकर राज्यमंत्री के निवास पर धरना दिया गया। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। राज्यमंत्री के आवास से लगभग 100 मीटर पहले ही बैरिकेड्स लगाकर सभी वर्करों को पुलिस द्वारा रोक लिया गया था। इसके बाद वर्करों ने एक साइड में बैठकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता आंगनबाड़ी की जिला प्रधान कमला दयौरा ने की। प्रदर्शन में जींद जिले की वर्कर्स ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सभी वर्करों पर पोषण एप डाउनलोड करने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे वर्करों में भारी रोष है। आज प्रदेश के कई जिलों से आंगनबाड़ी वर्कर राज्यमंत्री के आवास पर धरना देने के लिए आई हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आंगनबाड़ी वर्करों को पक्का नहीं किया जाता और पोषण एप डाउनलोड करना का दबाव कम नहीं किया जाता तब तक वह अनिश्चित कालीन धरना देंगी। उन्होंने कहा कि उनका धरना हर रोज सुबह नौ से पांच बजे तक चलेगा। इस अवसर पर राजो, कमलेश, परमजीत, नीलम, कविता, किरण सहित अन्य सैकड़ों वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed