फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anganwadi workers raised slogans

कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे मंत्री के खिलाफ की वर्कर्स ने नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers raised slogans
कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने लघु सचिवालय में वीरवार को 80वें दिन भी धरना दिया। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे मंत्री मूलचंद शर्मा के सामने भी वर्कर्स ने जमकर नारेबाजी की। धरने को सीटू के कैशियर जयप्रकाश शास्त्री और जिला प्रधान नरेश रोहेड़ा ने संबोधित किया। संगठन की जिला सचिव नीतू ने कहा कि मंत्री मूलचंद शर्मा दूसरे लोगों के कष्ट निवारण के लिए समिति बना कर आए हैं। 80 दिन से बैठी हुई हरियाणा की बेटियां इनको सड़कों पर दिखाई नहीं देतीं। कहा कि सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, दूसरी तरफ बेटियों को बैठकों पर बैठने के लिए मजबूर करती है। 25 फरवरी को राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के निवास स्थान पर दिन रात का पड़ाव डालेंगे। तीन मार्च को पूरे हरियाणा की वर्कर हेल्पर विधानसभा चंडीगढ़ के लिए कूच करेंगे। धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता राजबाला जाखौली और तालमेल कमेटी की जिला प्रधान संतोष ने की। मंच का संचालन जिला सचिव नीतू और उर्मिल शहरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed