फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anganwadi workers raised slogans in the mini secretariat

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की लघु सचिवालय में नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers raised slogans in the mini secretariat
कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन से जुड़ी महिलाओं ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय में नारेबाजी की। यूनियन की सदस्यों का कहना है कि वे 93 वें दिन से धरने के साथ जगह-जगह प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, दूसरी तरफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरवा रही हैं। आंगनबाड़ी वर्कर राजबाला उर्फ बाली, अनिता पट्टी अफगान कुसुम जाखोली और रीना भूसला ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं का बातचीत से हल नहीं निकाल रही है। उन्होंने कर्मचारी का दर्जा देने, समय पर मानदेय देने, मानदेय में बढ़ोतरी करने व सरकारी कर्मचारी के समान सुविधाएं देने की मांग की। इस मौके पर सुदेश कसान, कुलदीप कौर, कविता, पिंकी व रीना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed