फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   An examination was conducted to raise awareness among children about traffic rules.

Kaithal News: बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए करवाई परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
An examination was conducted to raise awareness among children about traffic rules.
यातायात नियमों की जानकारी को लेकर आयोजित परीक्षा में भाग लेते बच्चे। प्रवक्ता
कैथल। जिले में 31 अगस्त को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित हुई पहले राउंड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 4500 विद्यार्थियों की ओर से दूसरे राउंड में परीक्षा में हिस्सा लिया गया। यह परीक्षा चार लेवल पर हुई। यह खंड स्तर की परीक्षा थी, जो कैथल के 6 खंडों में हुई। इसके बाद जिला स्तरीय और फिर राज्य स्तर की प्रतियोगिता होगी। सभी स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने कहा कि परीक्षा को लेकर स्कूली बच्चे काफी उत्साहित दिखाई दिए। परीक्षा के बारे में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि बचपन के समय सीखी हुई बाते बच्चे जिंदगीभर याद रखते हैं। बचपन में यदि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएं तो वे भविष्य में अच्छे नागरिक साबित हो सकते हैं, क्योंकि कि बचपन का समय स्वर्णिम कॉल होता है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर बच्चे यातायात व्यवस्था को व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही यातायात नियमों पर आधारित जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करवा कर इस परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

यातायात नियमों की जानकारी को लेकर आयोजित परीक्षा में भाग लेते बच्चे। प्रवक्ता

यातायात नियमों की जानकारी को लेकर आयोजित परीक्षा में भाग लेते बच्चे। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed