{"_id":"69791792c62a01d64e0e713f","slug":"an-elevated-railway-track-should-be-built-in-the-city-on-the-lines-of-kurukshetra-kaithal-news-c-18-1-knl1004-833386-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुरुक्षेत्र की तर्ज पर शहर में भी एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुरुक्षेत्र की तर्ज पर शहर में भी एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जाए
Wed, 28 Jan 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोहतक और कुरुक्षेत्र की तर्ज पर कैथल में भी एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में करीब 75 लोगों का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ पहुंचा और मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री की ओर से इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।
प्रतिनिधिमंडल में नगर सुधार समिति कैथल के प्रधान रघबीर सिंह शिमला प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा रमन सचदेवा, कर्मबीर ढुल, प्रीतम देवीगढ़, ओमप्रकाश ढांडा, दिनेश बुरा और बलकार नैन भी मौजूद रहे।
नगर सुधार समिति के प्रधान रघबीर सिंह शिमला ने बताया कि मुख्यमंत्री से बातचीत अच्छी और सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि सीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने वही मांगें रखीं, जो पहले मीडिया के सामने रखी जा चुकी हैं। मुख्य मांग करनाल रोड पर प्रस्तावित आरओबी रद्द करने और इसके स्थान पर शहर के सभी छह रेलवे फाटकों पर एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने की रही। साथ ही जींद रोड पर बने आरओबी को हटाने की भी मांग की गई। रघबीर सिंह शिमला ने कहा कि यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के संज्ञान में भी है। वर्ष 2016 में आरओबी निर्माण की घोषणा के बाद से इसका विरोध किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने कई बार एलिवेटेड ट्रैक बनाने की बात कही थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे ‘नॉट फिजिबल’ बताकर रोक दिया। नगर सुधार समिति का कहना है कि आरओबी बनने से शहर को नुकसान होगा। इससे यातायात और शहर की संरचना प्रभावित होगी। वहीं, एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनने से शहर सुंदर दिखेगा और यातायात समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि अब वे सांसद नवीन जिंदल से भी मुलाकात करेंगे और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिलने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही एलिवेटेड रेलवे ट्रैक को मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा।