{"_id":"68cc571f28af584f9e0bc9f7","slug":"an-e-library-will-be-opened-in-dumada-village-markings-will-be-done-in-fifteen-days-for-the-construction-of-the-road-from-dumada-to-chandana-kaithal-news-c-245-1-kht1001-138080-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दुमाड़ा गांव में खुलेगी ई-लाइब्रेरी, दुमाड़ा से चंदाना तक सडक़ निर्माण के लिए पंद्रह दिन में होगी निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दुमाड़ा गांव में खुलेगी ई-लाइब्रेरी, दुमाड़ा से चंदाना तक सडक़ निर्माण के लिए पंद्रह दिन में होगी निशानदेही
Fri, 19 Sep 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
248....दुमाड़ा गांव में उपायुक्त के सामने फरियाद रखती ग्रामीण युवती डीआईपीआरओ
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दुमाड़ा गांव में जगह उपलब्ध करवाने पर एक माह के भीतर ई-लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। वहीं, गांववासियों की मांग पर दुमाड़ा से चंदाना तक सड़क निर्माण के लिए पंद्रह दिन में निशानदेही करवाई जाएगी ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही रोडवेज विभाग को आदेश दिए गए हैं कि गांव में बस सेवा की समस्या का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
उपायुक्त प्रीति वीरवार को गांव में आयोजित रात्रि प्रवास कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद किया, समस्याएं सुनीं और सुझाव भी लिए। निर्मल पुरस्कार प्राप्त कर चुके गांव की स्वच्छता व्यवस्था और पराली प्रबंधन में योगदान से डीसी प्रीति प्रभावित दिखीं और इस योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांववासियों द्वारा रखी गई मांगों का हर संभव समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
ग्रामीणों ने गांव में लाइब्रेरी की कमी, दुमाड़ा-चंदाना रोड का निर्माण, खेल मैदान में सुविधाओं का अभाव, सरकारी व निजी बसों का ठहराव, बुढ़ापा पेंशन, नहरों में टेल तक पानी की आपूर्ति, मुख्य मार्ग से शराब ठेके को हटाने, नेशनल हाईवे पर कट की व्यवस्था, बीपीएल परिवारों के लिए मकान निर्माण और धार्मिक स्थलों की चारदीवारी जैसी समस्याएं रखीं। डीसी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। डीसी प्रीति ने कहा कि युवा सांसद खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। उन्होंने युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने और स्वच्छता पखवाड़े में भाग लेकर स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। पराली प्रबंधन में अधिक सक्रियता दिखाने की भी अपील की।
विज्ञापन
स्कूली विद्यार्थियों की मांग पर डीसी ने बस सेवा उपलब्ध कराने और पुलिस को छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश ने मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान डीसी प्रीति ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राजस्व विभाग द्वारा आयोजित खुले दरबार में 14 इंतकाल निपटाए गए। अन्य विभागों की सेवाओं का ब्यौरा भी लिया गया।
गांव पहुंचने पर सरपंच सुषमा रानी, पूर्व सरपंच साधू राम व अन्य ग्रामीणों ने डीसी प्रीति, एसडीएम कलायत अजय हुड्डा सहित अधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डीसी बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाते और उन्हें लगन से पढ़ाई के लिए प्रेरित करते नजर आईं। उन्होंने चार बार सरपंच रह चुके साधू राम को उनकी सीट पर जाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान डीएसपी ललित यादव ने ग्रामीणों को नशा विरोधी शपथ भी दिलवाई।
कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, एसडीएम अजय हुड्डा, डीएसपी ललित यादव, डीआरओ चंद्रमोहन, बीडीपीओ रीता, एक्सईएन बिजली मनीष, बागवानी अधिकारी डॉ. हीरा लाल सहित अनेकों अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, ग्रामीणों में पूर्व सरपंच दलबीर सिंह, महीपाल, करनैल, जोगेंद्रो देवी, सतीश राणा, गोपी राम, बलबीर सिंह, जोगी राम, निशु, शिवानी और काजल शामिल रहे।

248....दुमाड़ा गांव में उपायुक्त के सामने फरियाद रखती ग्रामीण युवती डीआईपीआरओ- फोटो : mathura