Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Amrit pharmacy to start tomorrow in citizen hospital, affordable expensive medicines for patients

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में कल से शुरू होगी अमृत फार्मेसी, मरीजों को सस्ती मिलेंगी महंगी दवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Amrit pharmacy to start tomorrow in citizen hospital, affordable expensive medicines for patients
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने आने वाले मरीजों को अब महंगी दवाओं के लिए निजी मेडिकल स्टोरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी की शुरुआत होने जा रही है। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री प्रदेश के 16 जिला नागरिक अस्पतालों में अमृत फार्मेसी केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम यमुनानगर में आयोजित कपालमोचन मेले से होगा। इसके लिए कैथल नागरिक अस्पताल में भी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

फार्मेसी शुरू होने से मरीजों को बाजार की तुलना में कम कीमत पर दवाएं और सर्जिकल उपकरण उपलब्ध हो सकेंगे। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार कैथल सहित अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत और यमुनानगर के जिला अस्पतालों में एक साथ अमृत फार्मेसी शुरू की जाएगी। कैथल में इसके लिए अस्पताल परिसर में अलग बूथ तैयार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फार्मेसी को उद्घाटन से पहले पूरी तरह चालू करने, जरूरी दवाओं का स्टॉक रखने और पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जन औषधि केंद्र होने के बावजूद बाहर से खरीदनी पड़ती हैं दवाएं
जिला नागरिक अस्पताल में पहले से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित है लेकिन यहां सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को कई बार निजी मेडिकल स्टोरों से दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। अस्पताल की डिस्पेंसरी में भी मरीजों को दवाओं के लिए कतार में लगना पड़ता है। कई बार निर्धारित दवा उपलब्ध नहीं होने से उन्हें बाहर जाना पड़ता है। विशेषकर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को महंगी दवाओं पर काफी खर्च करना पड़ता है। अमृत फार्मेसी शुरू होने के बाद अस्पताल परिसर में ही रियायती दरों पर दवाएं मिलने से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर बीमारियों की महंगी दवाएं भी मिलेंगी
अमृत फार्मेसी में सामान्य दवाओं के अलावा कैंसर सहित गंभीर बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली महंगी दवाएं और सर्जिकल उपकरण भी रियायती दरों पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इससे मरीजों को दवाओं के लिए अलग-अलग दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही समय और इलाज पर होने वाले खर्च में भी बचत होगी।

अमृत फार्मेसी के उद्घाटन के लिए अस्पताल में तैयारियां की जा रही हैं। निर्देशानुसार फार्मेसी को पूरी तरह क्रियाशील करने, जरूरी दवाओं की उपलब्धता और स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि उद्घाटन के बाद मरीजों को इसका लाभ मिल सके। इससे मरीजों को कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें बाहर से महंगी दवाएं खरीदने की परेशानी कम होगी।
डॉ. बलविंद्र गर्ग, सिविल सर्जन, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed