{"_id":"66b163743e9724b5b90edf34","slug":"always-avoid-clicking-on-links-and-photos-kaithal-news-c-18-1-knl1004-446732-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लिंक और फोटो पर क्लिक करने से हमेशा बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लिंक और फोटो पर क्लिक करने से हमेशा बचें
Tue, 06 Aug 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। साइबर अपराध से बचने के लिए हमेशा सावधान रहें। किसी भी तरह के लिंक और फोटो पर क्लिक करने से हमेशा बचें।
एसपी उपासना ने आमजन को साइबर अपराध सचेत करते हुए कहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता व सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है।
आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस समय समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती हैं। आमजन को साइबर अपराधों से बचने के लिए सचेत रहना होगा। एसपी ने बताया कि इसके बावजूद भी साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें। 1930 पर तुरंत शिकायत करने पर आपका पैसा सुरक्षित वापस आ सकता है।
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए निम्न बातों का रखें ध्यान
< फोन पर पहचान वाले या अनजान व्यक्ति के द्वारा भेजे गये पैसे भेजने के मैसेज के बारे में पूरी जांच पड़ताल करे।
< अगर कोई अपरिचित व्यक्ति किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए कहता है तो एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।
< किसी भी व्यक्ति के साथ अपने - बैंक डिटेल, एटीएम कार्ड नंबर, कार्ड की एक्सपायरी एवं कार्ड पर पीछे लिखे तीन डिजिट के सीवीवी नंबर को किसी के साथ शेयर न करें।
< किसी अपरिचित नंबर से आए व्हाट्सएप मैसेज, लिंक या फोटो पर क्लिक न करें।
< नेटवर्क को 5-जी नेटवर्क में शिफ्ट करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले से सुरक्षित रहें।
< साइबर ठग अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की फोटो को सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर डीपी के रूप में प्रयोग कर धोखाधडी कर रहे हैं, सावधान रहें।
विज्ञापन
< व्हाट्सएप पर किसी भी अज्ञात नंबर से आई किसी भी प्रकार की विडियो या ऑडियो कॉल को रिसीव ना करें।
< टेलीग्राम एप के माध्यम से घर बैठे पैसे कमाने के लुभावने ऑफर के लालच में ना आएं ।
< ई-चालान का मैसेज आए तो हो जाएं सावधान रहे, दिए गये लिंक को ना खोलें।
< इनकम टैक्स रिफंड के लिए बैंक खाता वेरिफाई करने का मैसेज आए तो दिए गए लिंक को ना खोलें ।
< ऑनलाइन खरीदारी करते समय चैक करें वेबसाइट के यूआरएल में एचटीटीपीएस हो न की खाली एचटीटीपी
< एप डाउनलोड करवाकर लाखों रुपये कमाने का झांसा देने वालों से बचें ।
< ऑनलाइन कस्टमर केयर नम्बर गुगल पर सर्च करने की बजाए कंपनी या संस्था की वेबसाइट पर सर्च करें।
< डाक विभाग के नाम से अधूरा पता होने का मैसेज आए तो सावधान हो जाये, मैसेज में दिए गये लिंक पर क्लिक ना करें।