फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Alumni were told to be the bridge between new and old students

Kaithal News: नए-पुराने विद्यार्थियों के बीच एलुमनाई को बताया सेतु

Mon, 24 Mar 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 24 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Alumni were told to be the bridge between new and old students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में अनंत एलुमनाई संगठन (रजि.) की ओर से पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इस कार्यक्रम को नए और पुराने विद्यार्थियों के बीच सेतु की संज्ञा दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन से हुई। प्रो. ईश्वर सिंह ने नए पदाधिकारियों के चयन करने की जानकारी दी। मुख्य अतिथि एवं मेजबान की भूमिका में प्रो. ईश्वर सिंह व विशिष्ट अतिथि डाॅ. महेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व छात्र प्रसिद्ध मुक्केबाज और ओलंपिक खेल चुके निशांत देव, प्रसिद्ध हास्य कलाकार रेनू, अनेक पूर्व छात्र और वर्तमान छात्रों, शिक्षकों, गैर शिक्षकों आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौकेे पर डॉ. पुष्पा को प्रधान, नरसी उपप्रधान,अमित कुमार महासचिव एवं पवन कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। नरसी दास, सतपाल साकरा,रामपाल,नरेश कुमार आढ़ती, मेहर सिंह, रणवीर सिंह आर्य आदि ने प्रोफेसर ईश्वर सिंह की सेवाओं की सराहना की और अपने विद्यार्थी जीवन के अनमोल अनुभव साझा किए। प्रोफेसर ईश्वर सिंह को सम्मानित कर स्मृति चिह्न भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed