फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Along with the nation's progress, development in Haryana is also gaining momentum: Amarpal Rana

देश की तरक्की के साथ हरियाणा में भी विकास को मिल रही गति : अमरपाल राणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Along with the nation's progress, development in Haryana is also gaining momentum: Amarpal Rana
जिला प्रभारी अमरपाल राणा बैठक करते हुए। विज्ञप्ति
सीवन। भाजपा प्रदेश सचिव एवं कैथल जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आधुनिक तकनीक और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल, डिजिटल सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों की सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। राणा रविवार को गांव सीवन में हरियाणा गो सेवा आयोग के सदस्य एवं पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राणा ने कहा कि देश की प्रगति का वास्तविक लाभ ग्रामीण क्षेत्रों और आम परिवारों तक पहुंचना चाहिए। तकनीक के बढ़ते उपयोग से सरकारी सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिली है। उन्होंने युवाओं को अवसर उपलब्ध करवाने, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और देश की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन


प्रदेश में विकास कार्यों पर दिया जोर
हरियाणा की स्थिति पर बात करते हुए अमरपाल राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण सुविधाओं से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों का ध्यान रखने, पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांवों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। भाजपा संगठन की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने और सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष को जनहित के मुद्दों पर सुझाव देने चाहिए
कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए राणा ने कहा कि विपक्ष को केवल आलोचना करने के बजाय विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर रचनात्मक सुझाव भी देने चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करना और नीतियों के प्रति जवाबदेह रहना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। उनके अनुसार, सरकार, संगठन और जनता के बीच बेहतर तालमेल से विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन विक्रम मुंजाल, कुमारी संगीता, यशपाल राणा नंबरदार, प्रवीण रसूलपुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed