{"_id":"684dce1348aa7f23dc0bdd42","slug":"allegations-of-using-substandard-material-in-road-construction-kaithal-news-c-18-1-knl1004-670042-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
Sun, 15 Jun 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाई। करोड़ा से सेरधा जाने वाली सड़क के निर्माण पर ग्रामीणों ने घटिया किस्म की सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है, जिससे वे जिला प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्यक्त कर रहे हैं। ग्रामीण मनजीत, रोहित, नरेंद्र, रमेश, पवन आदि ने बताया कि करोड़ा मार्ग पर कई बार गहरे गड्ढे भरने का कार्य किया गया, लेकिन उसमें खराब गुणवत्ता वाली सामग्री डाली गई।
उन्होंने कहा कि अब गड्ढों की सतह फिर से टूटने लगी है और पुरानी समस्याएं दोबारा सामने आने लगी हैं। सिर्फ खानापूर्ति कर सरकार को धोखा दिया जा रहा है, लेकिन ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। भ्रष्टाचार उजागर करने के बाद भी जांच के लिए आई टीम पर भी संदेह जताया जा रहा है कि वह भी भ्रष्टाचार में शामिल हो सकती है।
ग्रामीणों ने हल्का विधायक से अपील की है कि वे स्वयं इस सड़क का निरीक्षण करें और निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच कराकर इसे पुनः सही करवाएं, क्योंकि विधायक पहले भी कहते रहे हैं कि उन्हें गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं चाहिए।