{"_id":"67294c21b06dd8e31e0af544","slug":"allegations-of-illegal-recovery-from-farmers-memorandum-submitted-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123451-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किसानों से अवैध वसूली का आरोप, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किसानों से अवैध वसूली का आरोप, सौंपा ज्ञापन
Tue, 05 Nov 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। भाकियू ने अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान नरेश सहारण को राइस मिलरों पर किसानों से अवैध वसूली का आरोप लगा ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाकियू ने आरोप लगाया है कि राइस मिलरों ने आढ़तियों के मार्फत किसानों से पीआर धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में से 120 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से वसूली की जा रही है, जो सरासर गलत है। भाकियू इसका कड़ा विरोध करती है।
युवा प्रदेशाध्यक्ष राजीव आर्य व प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा ने कहा कि जब सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पीआर धान की खरीद की गई है तो फिर राइस मीलरों का किसानों से आढ़तियों के माध्यम से इस प्रकार की वसूली करना गलत बात है। पबनावा ने कहा कि अनेकों किसानों ने उन्हें इस बारे में बताया है कि आढ़ती 120 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से राइस मिलरों को देने की बात कर रहे है, लेकिन कई किसानों ने उन्हें बताया कि हम यह अवैध वसूली नहीं देना चाहते। आर्य ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि इस प्रकार की अवैध वसूली पर मंडी एसोसिएशन व मार्केट कमेटी सचिव ने तुरंत रोक नही लगवाई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें।
मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र का कहना है कि भाकियू द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें राइस मिलरों द्वारा आढ़तियों के मार्फत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य में से 120 रुपए देने की बात कही गई है। ज्ञापन को उचित माध्यम से मुख्यमंत्री के पास भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
अनाज मंडी एसोसिएशन प्रधान नरेश सहारण ने कहा कि मेरे संज्ञान में आज ही यह मामला आया है। शीघ्र ही मंडी आढ़तियों की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में इस बात पर गहनता से चर्चा की जाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य के मामले में किसानों से किसी प्रकार की वसूली नही होने दी जाएगी।