फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   All workers get respect in BJP: Gurjar

Kaithal News: भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को मिलता है सम्मान ः गुर्जर

Sun, 07 Jul 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
All workers get respect in BJP: Gurjar
सीवन। सीवन में भाजपा नेता राजपाल तंवर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें कोई भी कार्यकर्ता किसी भी बड़े पद तक जा सकता है। इस पार्टी में कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है। सभी कार्यकर्ताओं को मिल कर बना एक परिवार है।
विज्ञापन

इस पार्टी में परिवारवाद का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार लगातार भाजपा की सरकार बन चुकी है और प्रदेश में बनने जा रही है। सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं और पार्टी की नीतियों और सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम के आयोजक राजपाल तंवर ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, सीवन मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा, रामेश्वर तंवर, पूर्व चेयरमैन संजय सैनी नंबरदार, पवन डोहर, सतीश, अक्षरा गुप्ता, पृथ्वी राणा, पवन चुघ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed