फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   All three additional registrars accused of scam were suspended

Kaithal News: घोटाले के आरोपी तीनों अतिरिक्त रजिस्टार को किया गया निलंबित

Wed, 07 Feb 2024 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 07 Feb 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
All three additional registrars accused of scam were suspended

विज्ञापन
कैथल। सहकारी समिति में घोटाले के तीनों आरोपी अतिरिक्त रजिस्टार संजय हुड्डा, जितेंद्र कौशिक और कृष्ण बैनीवाल को विभाग ने निलंबित कर दिया है। इससे पहले एसीबी की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विदित हो कि आरोपी संजय गिरफ्तारी से पहले सोनीपत के द सहकारी बैंक में कार्यरत थे। इससे पहले वह रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत और कैथल के सहकारी बैंक में भी ड्यूटी दे चुके हैं। कैथल में वह 2021-2022 में कार्यरत रहे। अब सभी जगहों से एसीबी की ओर से रिकॉर्ड को तलब किया जा रहा है। उस समय ही एकीकृत सहकारी कल्याण परियोजना का अतिरिक्त रजिस्टार रहते हुए आरोपी जितेंद्र ने संजय हुड्डा के सहकारी बैंक में प्रबंधक रहते हुए ही पैक्स में सामान के लिए कोटेशन मंगवाई थी। क्योंकि वर्ष 2017 के बाद से एकीकृत सहकारी कल्याण परियोजना के तहत पैक्स में सामान से लेकर अन्य सुविधाएं देने की शक्तियां सरकार ने अतिरिक्त रजिस्टार को दे दी थी। इसी प्रकार से आरोपी जितेंद्र से पहले कार्यरत अतिरिक्त रजिस्टार कृष्ण बैनीवाल पर भी फर्जी बिल बनवाकर घोटाले का आरोप है।
विज्ञापन






संजय ने भतीजे के खाते में डलवाए थे एक लाख, पूछताछ के लिए की जा रही तलाश

एसीबी अंबाला के डीएसपी पवन शर्मा ने बताया कि इस मामले में अब तक संजय हुड्डा की भूमिका की जांच की गई है। इसमें सामने आया कि आरोपी संजय जो भी फर्जी बिल बनाकर रुपये ऐंठता था, वह उसे घरेलू कार्य में खर्च कर देता था। आरोप है कि वह शराब पीने का भी आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि संजय ने जिस रिश्तेदार के खाते में करीब एक लाख रुपये डलवाए थे। रिश्ते में वह संजय का भतीजा लगता है। वह इस समय फरार चल रहा है। एसीबी को उसकी तलाश है। उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। दूसरी ओर संबंधित विभाग ने तीनों आरोपियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed